फुचका के लिए लड़कियों के बीच मारपीट, पलामू में 5 लड़कियों के बीच चले लात-घूसे [Fighting between girls for phuchka, kicking and punching between 5 girls in Palamu]

1 Min Read

मेदिनीनगर। पलामू के मेदिनीनगर के सुरेश सिंह चौक पर फुचका के लिए लड़कियों का दो ग्रुप आपस में भिड़ गया।

लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में सड़क किनारे फुचका के ठेले पर लड़कियों को आपसे में लड़ते देखा जा सकता है।

ये वीडियो सुरेश सिंह चौक चौराहे का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि दो लड़कियां पानी पुरी खाने आईं थी। इस बीच तीन लड़कियों का एक ग्रुप भी वहां पहुंचा। पानी पुरी को लेकर उनके बीच हल्की बहस हुई।

देखते ही देखते होने लगी पटका-पटकी

इसके बाद मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। लड़ाई देखकर सड़क पर लोग जुटने लगे।

इसी बीच एक आदमी आया और लड़कियों की लड़ाई छुड़वाई। उसके बाद सभी लड़कियों वापस चली गईं।

इसे भी पढ़ें

महिला और लड़कियों के लिए 3 लाख करोड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं