झारखंड में किसानों का 2 लाख तक का ऋण होगा माफ [Farmers’ loans up to Rs 2 lakh will be waived off in Jharkhand]

2 Min Read

कृषि मंत्री ने किया ऐलान

रांची। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने राज्य के किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये जाने की घोषणा की है।

राज्य सरकार के बजटीय प्रावधान के बाद यह फैसला लिया गया है। कृषि मंत्री बादल ने बैंकों के पदाधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार कर विभाग में भेजने का निर्देश दिया है।

कृषि मंत्री ने नेपाल हाउस स्थित सभागार में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक इसकी घोषणा की।

वन टाइम होगा सेटलेमेंट

बता दें कि राज्य के लगभग 1.91 लाख किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इसके तहत 31 मार्च 2020 तक जिन किसानों ने दो लाख तक लिए हैं, उन्हें वन टाइम सेंटलमेंट प्लान के तहत लोन माफी का लाभ मिलेगा।

बैठक में केसीसी लोन समेत कृषि कार्य के लिए किसानों द्वारा लिए गये ऋण माफी योजना पर चर्चा के बाद उक्त निर्देश दिए गए।

सीएम ने लिया है निर्णय

बता दें कि मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभागीय समीक्षा के दौरान किसानों का दो लाख रुपये तक का ऋण माफ करने की बात कही थी।

कहा था कि अभी किसानों का 50 हजार रुपए तक का ऋण माफ किया जा रहा है। इसे अब बढ़ाकर दो लाख रुपये किया जाना है। ऐसे में इसके लिए नीतिगत प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।

इसे भी पढ़ें

चंपई सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 2 लाख का कर्ज होगा माफ

Share This Article
Exit mobile version