लातेहार रेल हादसे में 4 की मौत, 5 घायल [4 killed, 5 injured in Latehar train accident]

1 Min Read

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात भीषण रेल हादसा हुआ है।

इस दुर्घटना में 4 यात्रियों के मरने की सूचना है। वहीं, 4 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बनारस-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची, किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गयी है।

अफवाह आग की तरह फैली और इसे सुनने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। यात्री ट्रेन से उतर कर भागने लगे।

इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ गयी, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गये।

जानकारी के अनुसार इस घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 5 लोग घायल हुए हैं। घटना की आधिकारिक पुष्टि विभाग ने कर दी है।

बरवाडही रेल अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरवाडीह से रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान कर घरवालों को सूचना दे दी गई। दुर्घटना के कारण इस रूट की ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

लातेहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

Share This Article
Exit mobile version