गिरिडीह। गांडेय थाना के अंतर्गत महादेवडीह में संचालित पत्थर खदान में विस्फोट होने से दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल है। घायल मजदूर का इलाज धनबाद स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार यह खदान मनीष जलान के द्वारा चलायी जा रही है। इस खदान में लगातार डीजीएमएस के नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाता रहा है।
बताया जा रहा है कि यहां आम तौर पर रात में ही ब्लास्टिंग की जाती थी। परंतु शनिवार को दिन में ही ब्लास्टिंग कर दी गई।
इससे दो मजदूर इसकी चपेट में आ गये। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये। मृतक के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।
उधर नाराज ग्रामीण खदान के बाहर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि चपेट में आये दोनों व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजा दिया जाये।
इसे भी पढ़ें








