एग्जिट पोल: सबके अपने-अपने दावे, बढ़ा दी सरगर्मी, कयासों का दौर जारी [Exit poll: Everyone has their own claims, excitement has increased, speculation continues]

3 Min Read

रांची: झारखंड विधानसभा का चुनाव संपन्न हो गया है। एग्जिट पोल भी सबके सामने आ गया है। एग्जिट पोल में किए गए दावे ने सभी राजनीतिक दलों की धड़कने भी बढ़ा दी है। लेकिन राजनीतिक दलों ने उम्मीदों की डोर 23 नवंबर तक थाम रखी है।

जनता का फैसला इसी दिन आने वाला है। बहरहाल सभी राजनीतिक दल अपने-अपने जीत के दावे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।

कयासों पर दौर जारी

विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कयासों का दौर जारी है। इंडिया गठबंधन की ओर से दावा किया जा रहा है कि गठबंधन की ही सरकार बनेगी। भाजपा के टॉप लीडर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कह रहे हैं कि झारखंड में इस बार परिवर्तन तय है। झारखंड में एनडीए की ही सरकार बनेगी।

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की चर्चा

फिलहाल अब तक नौ एजेंसियों की एग्जिट पोल सामने आए हैं। इसमें पांच एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। जबकि तीन एजेंसियों के एग्जिट पोल इंडिया गठबंधन के पक्ष में है।

वहीं एक एजेंसी सी-वोटर्स के एग्जिट पोल में किसी भी दल या गठबंधन को बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल की हो रही है।

इसकी वजह यह है कि पिछले साल यानि 2019 के चुनाव में इंडिया गठबंधन को 38- 50 सीट दी थी। जिसमें इंडिया गठबंधन के खाते में 47 सीटें आई थीं। इस बार इंडिया गठबंधन को 49 से 59 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

इन एजेंसियों के एग्जिट पोल एनडीए के पक्ष में

टाइम्स नाउ जेवीसी- 40 से 44 सीटें
चाणाक्या- 45 से 50 सीटें
मैट्रिज- 42 से 47 सीटें
पीपल्स पल्स- 44 से 53 सीटें
पोल फ पोल्स- 33 से 42 सीटें

इंडिया गठबंधन के पक्ष में इन एजेंसियों के एग्जिट पोल

एक्सिस माई इंडिया- 49 से 59 सीटें
जीटीवी- 39 से 44 सीटें
पी मार्क- 37 से 47 सीटें

इसे भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव में पहली बार न हिंसा, न पुनर्मतदान, पिछली बार से 3% अधिक वोटिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं