झारखंड के आवासीय स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिये कब से जमा होंगे आवेदन

2 Min Read

रांचीझारखंड के आवासीय स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके जरिए 6ठी, 7वीं और 8वीं क्लास में नामांकन होगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 मार्च है।

नामांकन की प्रवेश परीक्षा 17 मार्च को होगी। इसे लेकर कल्याण विभाग ने निर्देश जारी कर दिये हैं। इसमें कहा गया है कि नामांकन के लिए जांच परीक्षा ली जाएगी। इसमें लिए छात्र-छात्राओं को पांचवीं, छठी एवं सातवीं पास होना जरूरी है।

प्रवेश परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। छठी क्लास में नामांकन के लिए 31 मार्च तक न्यूनतम उम्र सीमा 10 वर्ष एवं अधिकतम 13 वर्ष होना चाहिए।

वहीं, सातवीं के लिए न्यूनतम 11 वर्ष, अधिकतम 14 वर्ष और आठवीं के लिए न्यूनतम 12 वर्ष और अधिकतम 15 वर्ष होनी अनिवार्य होगी।

कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। इसे लेकर विभाग की ओर से प्रमंडलवार स्कूलों और उसकी खाली सीटों की सूचीजारी की गई है।

नामांकन के इच्छुक छात्र जिला कल्याण कार्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय या फिर स्कूल में आवेदन प्राप्त कर सकते हैं और से भर कर जमा भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

इटखोरी महोत्सव आज से, सीएम चंपई करेंगे उद्घाटन, जानिये कब क्या होगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं