रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। इसे लेकर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि यह घटना झारखंड सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
यह वही सरकार है, जो छात्रों को रोजगार का सपना दिखा कर सत्ता में आई थी और आज निष्पक्ष परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों पर लाठी बरसाई जा रही है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जल्द ही हेमंत की जगह होटवार जेल में होगी। हेमंत ईडी का सामना करने से बचते हैं, मतलब कि उन्होंने कुछ गलज जरूर किया है।
बताते चलें कि सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र आज जेएसससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे, जहां उन पर लाठचार्ज किया गया है। इसमें कई छात्र घायल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें








