Witchcraft: डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपती की हत्या, चार गिरफ्तार

2 Min Read

Witchcraft:

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में डायन-बिसाही के आरोप में एक वृद्ध दंपती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिरसा बरजो, सेगो बरजो, लोकनाथ बरजो और एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमारगांव के निवासी हैं।

हत्या का तरीका:

वृद्ध दंपती सलगी बरजो (67 वर्ष) और बुधवा बरजो (72 वर्ष) की हत्या कुल्हाड़ी और डंडे से की गई थी। आरोपियों ने शवों को साक्ष्य छिपाने के लिए कारो नदी में फेंक दिया था। पुलिस को महिला का शव कारो नदी से बरामद हो गया, जबकि पुरुष का शव अब तक नहीं मिला है।

पुलिस जांच:

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान और सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

कैसे खुला मामला:

9 अगस्त को गुदड़ी थाना क्षेत्र में कारो नदी के पास एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में यह पता चला कि डायन-बिसाही के आरोप में पति-पत्नी की हत्या की गई थी।

इसे भी पढ़ें

Witchcraft: बिहारः डायन-बिसाही के आरोप में सास और बहू की पिटाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं