लैंड स्कैम केस : शेखर कुशवाहा को फिर चार दिनों की रिमांड पर, ईडी करेगी पूछताछ [Shekhar Kushwaha again on remand for four days, ED will interrogate him]

1 Min Read

रांची। लैंड स्कैम मामले में ईडी जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को फिर रिमांड पर लेकर 4 दिनों तक पूछताछ करेगी।

कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है। बता दें कि रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कुशवाहा को शुक्रवार को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया।

ईडी ने उससे और पूछताछ की जरूरत बताते हुए फिर 5 दिनों की रिमांड की मांग की, जिसमें कोर्ट ने ईडी को 4 दिनों की रिमांड मंजूर की।

12 जून को किया गया था गिरफ्तार

जमीन घोटाला मामले में ईडी शेखर कुशवाहा के ठिकानों पर 22 अप्रैल 2023 और 16 अप्रैल 2024 को दो बार छापेमारी कर चुकी है।

ईडी ने उसे पिछले बुधवार 12 जून को हिनू स्थित ईडी के अंचल कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। लंबी पूछताछ के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें

शेखर कुशवाहा से अभी और पूछताछ करेगी ED, कोर्ट से मिली रिमांड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं