कल बबलू खान से ED करेगी पूछताछ, अलकायदा में निवेश से जुड़ा है मामला [ED will interrogate Bablu Khan tomorrow, the matter is related to investment in Al Qaeda]

2 Min Read

रांचीः अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के मॉडयूल से जुड़े मामले में संदिग्ध डॉ इश्तियाक अहमद के तार जमीन घोटाले के आरोपियों से जुड़े हैं या नहीं इसकी पड़ताल ईडी करेगी।

सोमवार को इस मामले को लेकर रांची के बरियातू के रहने वाले बबलू खान से ईडी पूछताछ करेगी। बबलू खान को ईडी ने समन जारी किया था।

जमीन घोटाले का संबंध अलकायदा में निवेश से!

अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के मॉडयूल से जुड़े केस में संदिग्ध डॉ इश्तियाक अहमद को जमीन घोटाले के आरोपियों के द्वारा फंडिंग की आशंका है।

ईडी ने इस मामले में रांची के कांग्रेस नेता और लेक व्यू अस्पताल के संचालक बबलू खान को समन किया है।

ईडी ने 26 अगस्त यानी सोमवार को दिन के 11 बजे बबलू खान को रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है।

ईडी यह जांच करेगी कि कहीं रांची में जमीन घोटाले के आरोपियों का पैसा अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के लिए फंडिंग में तो नहीं लगा है।

बबलू से जमीन घोटाले के आरोपियों के रिश्ते

ईडी सूत्रों के मुताबिक बबलू खान जमीन घोटाले के मास्टरमाइंड अफसर अली उर्फ हफसू खान का भाई हैं।

वहीं इसी केस में गिरफ्तार तल्हा खान बबूल खान का दामाद है। बबलू खान से सीधे जमीन घोटाले के आरोपियों के रिश्ते सामने आने के बाद ईडी ने उसे समन किया है।

इसे भी पढ़ें

अलकायदा सरगना डा इश्तियाक का तार जमीन घोटाले से जुड़ा, ईडी ने भेजा समन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं