झारखंड के मंत्री बादल और हफीजुल को ईडी का समन, 25 को पूछताछ के लिए बुलाया

1 Min Read

रांची। इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को समन भेजा है।

ईडी ने गुरुवार को समन भेजकर दोनों मंत्रियों को पूछताछ के लिए 25 मई को रांची के हिनू स्थित ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया है।

बता दें कि इन दो मंत्रियों से पूछताछ से एक दिन पहले 24 मई को ईडी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव आइएएस अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ करेगी।

इसके अगले ही दोनों मंत्रियों को बुलाया गया है। इसलिए उनसे होने वाली पूछताछ को भी टेंडर कमीशन घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

BSEB ने जारी किया 12th कंपार्टमेंट परीक्षा की आंसर-की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं