ईडी को मिले ट्रांसफर-पोस्टिंग के दस्तावेज

3 Min Read

आलमगीर के पीएस के नौकर के घर से मिले दस्तावेज में कांग्रेस अध्यक्ष का भी नाम

रांची। मंत्री आलमगीर आलम के पीए के सहायक जहांगीर के आवास से ईडी को ट्रांसफर पोस्टिंग का लिस्ट मिली है।

एक लिस्ट में ट्रांसफर पोस्टिंग कराने को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम का भी जिक्र है।

ईडी को जो लिस्ट मिली है, उसमें 23 जून 2023 की तारीख देकर लिखा है, बीडीओ शालिनी खलखो कटकमदाग, इन्हें यहां से हटाकर हजारीबाग से दूर कहीं भेजा जाए। इनका हटना जरूरी है। इसके अलावा नीचे में श्री राजेश ठाकुर पीसीसी लिखा है।

एक पत्र में लिखा है कि महेश्वरी प्रसाद यादव बीडीओ पोड़ैयाहाट जिला गोड्डा को यथावत रखना है।

एक लिस्ट में एजाज आलम 585/20 पूर्णिया, कार्यपालक दंडाधिकारी गोड्डा का सेवा ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त और बीडीओ सरैयाहाट जिला दुमका के पद पर किये जाने की चर्चा है।

फुलेश्वर मुर्मू सेकंड बैच बीडीओ जरमुंडी ( तीन अगस्त 2020 से) अपेक्षा बीडीओ गोड्डा सदर जिला गोड्डा, गृह जिला देवघर

बीडीओ देवीपुर जिला देवघर की जगह पर किसी ओबीसी, एसटी, एससी को किये जाने की पैरवी की गई है।

ईडी ने राज्य के मुख्य सचिव को गोपनीय पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा था। मुख्य सचिव ने ईडी के पत्र का संज्ञान लेते हुए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को कार्रवाई करने का आदेश दिया, लेकिन हुआ इसके ठीक विपरीत।

जो गोपनीय पत्र ईडी, मुख्य सचिव के पास से होते हुए विभागीय सचिव के पास पहुंचा था, वह गोपनीय पत्र अब ईडी की कारवाई के दौरान मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के नौकर से ठिकाने से बरामद हुआ।

इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बड़ा आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर आरोप लगाया है कि ग्रामीण विकास विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर ईडी ने जो पत्र मुख्य सचिव को लिखा था।

वह पत्र जहांगीर आलम के घर से मिला है। यह गंभीर मामला है। इससे जाहिर होता है कि ग्रामीण विकास विभाग के शीर्ष अधिकारी भी संजीव लाल से मिले हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

लालू यादव बोले-मुस्लिमों को आरक्षण मिलना ही चाहिए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं