Ranchi Land Scam: जमीन घोटाले मामले में एनआईसी में ईडी की रेड [ED raids NIC in land scam case]

2 Min Read

रांची। Ranchi Land Scam: राजधानी रांची में जमीन घोटाले मामले में ईडी ने नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) मंग छापेमारी की है।

यहां जमीन घोटाले के बारे में टीम जानकारी जुटा रही है। बृहस्पतिवार को ईडी की टीम ने एनआईसी कार्यालय में छापेमारी की।

केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह के जमीन कब्जा मामले से जुड़ी है।

कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ कांके के चामा गांव के करीब 50 लोगों ने शिकायत की थी। कहा था कि जबरन कमलेश सिंह ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसकी जांच करने के लिए बुधवार (10 जुलाई) को ईडी की एक टीम चामा गांव पहुंची थी।

चामा गांव में चल रहे निर्माण कार्य को ईडी ने बंद कराया

ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने चामा गांव में चल रहे निर्माण कार्य को बंद करवा दिया।

ईडी के अफसरों ने कांके अंचल कार्यालय में जाकर दस्तावेजों की जांच की। यहां से कई दस्तावेज जब्त कर यह टीम अपने साथ ले गई। टीम ने कांके के सीओ और सीआई के मोबाइल की भी जांच की।

सीओ और सीआई के मोबाइल फोन को ईडी ने किया जब्त

इन दोनों अधिकारियों के मोबाइल से इनके बीच पैसों के लेन-देन की जानकारी मिली। ईडी की टीम ने सीओ और सीआई दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए।

ईडी ने फर्जी दस्तावेज की मदद से जमीन की खरीद-बिक्री की जांच शुरू की, तो कमलेश कुमार सिंह के इस धंधे में लिप्त होने की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़ें

रांची में इस जमीन कारोबारी के ठिकाने पर ED की रेड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं