धनबाद में ईडी की दबिश, कोयला कारोबारी रडार पर [ED raids in Dhanbad, coal businessman on radar]

1 Min Read

धनबाद। झारखंड के धनबाद में गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री ने काले धंधे करने वालों में हड़कंप मचा दिया।

धनबाद शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सहयोगी नगर फेज थ्री में रहने वाले बहुचर्चित कोयला कारोबारी प्रमोद कुमार सिंह के आवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी है।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

कोयला कारोबारी पर पूर्व से ही आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच चल रही है। परन्तु अब केंद्रीय एजेंसी की एंट्री से मामले की गंभीरता बढ़ गयी है।

सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम कई अन्य स्थानों पर भी जांच में जुटी हुई है। जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें

कमलेश को ईडी ने फिर भेजा समन, 29 को बुलाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं