ED raids:
रांची। झारखंड में 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में ईडी की टीम में गुरुवार की सुबह से ही रांची सरायकेला व कोलकाता से जुड़े आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। ईडी के अनुसार झारखंड के आठ स्थानों पर छापेमारी की गई है।
इस केस में ईडी ने आरोपितों के कागजी कंपनियों के 10 बैंक खातों में जमा 60 लाख रुपये जब्त किए थे। ईडी ने जीएसटी घोटाले में कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
इनमें कोलकाता का कारोबारी शिवकुमार देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई का विक्की भालोटिया, कोलकाता का कारोबारी अमित गुप्ता व मोहित देवड़ा शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपी होटवार जेल में बंदः
सभी गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं। ईडी ने सभी आरोपितों से रिमांड पर पूछताछ की थी। पूछताछ में मिली नई जानकारी के आधार पर ईडी ने गुरुवार को छापेमारी शुरू की है। छापेमारी की शुरुआत रांची के पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट से की गई है।
इसे भी पढ़ें








