टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, जहांगीर व संजीव के खिलाफ ED ने दाखिल की PC [Tender scam: ED files PC against former ministers Alamgir Alam, Jahangir and Sanjeev]

1 Min Read

रांची। टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने PC (प्रोसिक्यूशन कंप्लेन) दाखिल कर दी है।

ED ने रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम उनके तात्कालिक ओएसडी संजीव लाल और जहांगीर आलम के खिलाफ सैंकड़ों पन्नों की PC दाखिल की है।

जिसमें यह जानकारी दी गई है कि हजारों करोड़ रुपये के टेंडर घोटाला को कैसे अंजाम दिया गया है और इस पूरे प्रकरण में किसकी क्या भूमिका है।

ED द्वारा दाखिल PC पर कोर्ट अब संज्ञान ले सकता है। इस केस में एजेंसी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से 14 दिनों तक पूछताछ कर चुकी है।

जिसके बाद से आलमगीर आलम न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में हैं।

आलमगीर आलम को ED ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। वहीं ED इसी केस में राज्य के वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ भी कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें

टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर के OSD संजीव की बेल पर अब 6 जुलाई को अगली सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं