Dumri to Ranchi yatra
रांची। 5 दिसंबर को डुमरी से शुरू हुई छात्र अधिकार यात्रा रांची पहुंच गई है। इस अधिकार यात्रा को झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के विधायक जयराम महतो ने डुमरी से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। यात्रा में शामिल सैकड़ों छात्र 180 किमी पैदल चलकर रांची पहुंचे हैं और यहां वे झारखंड विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। यात्रा में शामिल छात्र स्थानीय नीति लागू करने, छात्रवृत्ति का भुगतान और अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।







