डुमरी विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान

2 Min Read

रांची। झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उप चुनाव का ऐलान हो गया है। यहां 5 सिंतबर को उपचुनाव होगा। चुनाव के नतीजे 8 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। ये सीट पूर्व शिक्षा मंत्री और जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई है।

भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना में उपचुनाव के लिए पर्चा भरने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है। उम्मीदवारों के नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 18 अगस्त को पूरी कर ली जाएगी। 21 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।

इसके बाद 5 सितंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। 10 सितंबर तक उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो का निधन इसी साल 6 अप्रैल को हो गया था। इसके बाद से ये सीट खाली है।

फिलहाल उनकी पत्नी झारखंड सरकार में मंत्री हैं और वही झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी होंगी। एनडीए की ओर से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि इस सीट पर एनडीए की ओर से आजसू अपना प्रत्याशी उतार सकता है। वहीं युवा नेता जयराम टाइगर भी इस उप चुनाव में दांव आजमा सकते हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं