होली को लेकर बस-ट्रेन में भीड़, नहीं मिल रही सीट बिहार जानेवाले ज्यादा परेशान

4 Min Read

रांची। होली के त्योहार को लेकर बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि रांची से जाने वाली सभी ट्रेनों की सीटें 24-25 मार्च के लिए अभी से ही फुल हो चुकी है और वेटिंग लिस्ट 150 पार पहुंच गयी है।

दूसरी ओर बसों में 23 और 24 मार्च के लिए एडवांस बुकिंग चल रही है। सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ बिहारशरीफ जाने वाली बसों में है। बिहारशरीफ के लिए रांची से एक भी ट्रेन नहीं है जिस कारण इन बसों में अत्यधिक भीड़ हो रही है।

बस संचालकों का कहना है कि 23 से पहले बसों में अधिक भीड़ नहीं है, लेकिन अगले दो दिनों तक काफी भीड़ है।

लोग किसी भी तरह अपने-अपने घर जाने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि इन दो दिनों के लिए 200 से 600 रुपये अधिक भाड़ा भी लिया जा रहा है, जबकि बैठने के लिए पूरी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

बसों में होली को लेकर दो दिन इतनी भीड़ है कि इसके लिए बस संचालक स्टूल की व्यवस्था कर रहे हैं। बिहार जाने वालों की भीड़ सिर्फ दो दिनों के लिए है, उसके पहले और बाद सीटें खाली है।

दो दिन जिस तरह से भीड़ बढ़ेगी तो अधिक यात्रियों को जाने के लिए स्टूल लगाया जाएगा। इसकी जानकारी पहले ही दी जा रही है, यात्रियों की हामी भरने के बाद ही ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

बिहार शरीफ जाने वाली बसों में 23 और 24 के लिए सभी बुकिंग बंद हो चुकी है। इस दिन के लिए हर दिन दर्जनों फोन आ रहे हैं, लेकिन इन तिथियों की बुकिंग सप्ताह भर पहले ही बंद हो चुकी है।

जितनी सीटें हैं उतने ही यात्रियों को ले जाया जा रहा है, अलग से कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी। साथ ही भाड़े में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रांची से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली बसों में भीड़ अधिक है। इनमें पटना, गया, भागलपुर, बिहारशरीफ, औरंगाबाद, शेरघाटी, रानीगंज, डोभी, शेखपुरा, बरबिघा, नवादा जाने वाली बसों में भीड़ है।

साथ ही ट्रेनों में भी इन जगहों पर जाने के लिए लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सीट फुल हो जाने के बाद कई ट्रेनों में तत्काल टिकट की भी बुकिंग बंद हो गई है।

ट्रेनों की बुकिंग आनलाइन में नहीं होने की वजह से अधिकतर लोग आफलाइन में प्रयास कर रहे हैं। जिस वजह से रेलवे स्टेशनों में लोगों की भीड़ बढ़ रही है।

स्थिति यह है कि 23 व 24 को ट्रेन फुल होने के वजह से लोग अभी से ही जाने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसे लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में अभी भी भीड़ बढ़ रही है, लेकिन इन ट्रेनों में यात्रियों को सीट मिल जा रही है।

  • वंदे भारत एक्सप्रेस – 13 वेटिंग
  • रांची सासाराम एक्सप्रेस – 63 वेटिंग
  • रांची आरा एक्सप्रेस – 258 वेटिंग
  • दुर्ग पीएनबी स्पेशल – 48 वेटिंग
  • हटिया पीआरएनसी एक्सप्रेस – 48
  • जनशताब्दी – 143
  • वंदे भारत एक्सप्रेस – 58 वेटिंग
  • हटिया एक्सप्रेस – 140 वेटिंग
  • पाटलिपुत्र एक्सप्रेस – 93 वेटिंग
  • रांची-गोड्डा एक्सप्रेस – 84 वेटिंग
  • वनांचल एक्सप्रेस – 154 वेटिंग
  • मौर्य एक्सप्रेस – 124 वेटिंग
  • दुर्ग एक्सप्रेस – 47 वेटिंग
  • वंदे भारत एक्सप्रेस – 9 वेटिंग
  • जनशताब्दी – 149 वेटिंग
  • वंदे भारत एक्सप्रेस – 57 वेटिंग
  • राजधानी एक्सप्रेस – वेटिंग 4
  • रांची आरा एक्सप्रेस – 148 वेटिंग

इसे भी पढ़ें

कोडरमा के 4 पीएचसी होंगे अपग्रेड, 2 करोड़ आवंटित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं