PESA Rules:
रांची। पेसा नियमावली लागू नहीं होने से जुड़े अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि नियमावली लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया गया है और इसे कैबिनेट में भेजा गया है।
बालू घाट के अलॉटमेंट पर रोक जारीः
हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान बालू घाट की नीलामी के बाद अलॉटमेंट पर लगाई गई रोक के आदेश को हटाने के लिए दायर IA (हस्तक्षेप याचिका) को स्वीकार कर लिया और प्रार्थी को नोटिस जारी किया है।
अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि यदि पेसा नियमावली लागू हो जाती है, तो कोर्ट उचित आदेश पारित करेगा।
आदिवासी बुद्धिजीवी मंच ने दायर की है याचिकाः
आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दायर अवमानना याचिका पर मुख्य न्यायधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार कोर्ट में उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सहायक आचार्य नियुक्ति पर रोक, JSSC और सरकार से जवाब तलब








