Monday, June 23, 2025

झारखंड के जामताड़ा स्टेशन के पास दर्जनों लोग आये ट्रेन की चपेट में, दो की मौत

राष्ट्रपति और सीएम ने जताया शोक

रांची। झारखंड के जामताड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां स्टेशन के निकट दर्जनों लोग ट्रेन की चपेट में आ गये, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।

साथ ही कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद किसी यात्री ने जंजीर खींच दी। आग लगने की खबर सुनते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

यात्री ट्रेन से रॉन्ग साइड में कूदने लगे। इसी बीच अचानक आसनसोल से जसीडीह की ओर जा रही ईएमयू पैंसेजर ट्रेन गुजरी, जिसने कई यात्रियों को अपने चपेट में ले लिया।

घटना को लेकर जामताड़ा डीसी शशिभूषण मेहरा ने बताया कि, लोगों से सूचना मिली कि डाउन लाइन से भागलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी।

इसी बीच लाइन के किनारे डाली गयी गिट्टी का डस्ट उड़ रहा था। डस्ट को देखकर लोगों को संदेह हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है।

इसी बीच किसी ने ट्रेन की जंजीर खींच दी और ट्रेन रूक गई। लोग उतर कर भागने लगे और इसी बीच अप ट्रैक पर जा रही आसनसोल से झाझा जानेवाली इएमयू ट्रेन की चपेट में आ गये।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि कहीं कोई आग नहीं लगी है। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने लिखा कि झारखंड के जामताड़ा जिले में एक रेल दुर्घटना में अनेक लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है।

मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

मुख्यमंत्री चंपई ने जताया शोक

जामताड़ा रेल हादसे पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री चंपई ने ट्वीट कर लिखा कि जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है।

प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल-29 फरवरी, 2024

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img