धनबाद में ढुल्लू महतो ने किया नामांकन, बीजेपी के ये दिग्गज रहे मौजूद

1 Min Read

धनबाद। धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद पीएन सिंह मौजूद रहे।

25 मई को धनबाद लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद ढुल्लू महतो रोड शो कर रहे हैं।

बताते चलें कि ढुल्लू महतो का मुकाबला इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह से है। अनुपमा सिंह बेरमो विधायक अनुप सिंह की पत्नी हैं।

नामांकन दाखिल करने से पहले ढुल्लू महतो ने मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। रोड शो के बाद वह धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में विशाल जनसभा करेंगे।

इस जनसभा में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा जनता को संबोधित करेंगे। साथ ही ढुल्लू महतो के पक्ष में वोट मांगेंगे।

इसे भी पढ़ें

रांची में फिर चढ़ा हॉकी फीवर, नेशनल वीमेंस हाकी लीग का हुआ आगाज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं