Dhoni’s Birthday: धोनी ने रांची में दोस्तों के साथ मनाया बर्थडे, केक काटने से पहले इजाजत भी ली, बोले- केक कट कर दूं [Dhoni celebrated his birthday with friends in Ranchi, took permission before cutting the cake and said- should I cut the cake]

1 Min Read

Dhoni’s Birthday:

रांची। टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 3 ICC ट्रॉफी दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी केक काटने से पहले दोस्तों से इजाजत लेते नजर आ रहे हैं।

धोनी ने रांची स्थित अपने फार्महाउस पर करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही केक लाया जाता है, धोनी मुस्कराते हुए पूछते हैं, कट कर दूं? इस पर वहां खड़े एक दोस्त ने जवाब दिया ‘हां’। इसके बाद धोनी ने अपने सभी दोस्तों को केक खिलाया।

इसे भी पढ़ें

फैंस खास तरीके से मना रहे अपने माही का 44वां जन्मदिन 

Share This Article
Exit mobile version