फैंस खास तरीके से मना रहे अपने माही का 44वां जन्मदिन [Fans are celebrating their Mahi’s 44th birthday in a special way]

2 Min Read

MS Dhoni Birthday celebration :

रांची। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का आज 44वां जन्मदिन है। पूरा देश आज उनके बर्थडे को अलग अलग तरह से मना रहा है। धोनी के फैन तो इस दिन को किसी त्योहार की तरह मनाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी एक नाम है जो सिर्फ क्रिकेट के मैदान में नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसता है। धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

MS Dhoni Birthday celebration :एक दिन पहले से ही दिख रही फैंस की दीवानगीः

धोनी के जन्मदिन से एक दिन पहले ही फैंस की दीवानगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कई फैंस एक जगह इकट्ठा होकर धोनी का बहुत बड़ा कटआउट लगा रहे हैं। कटआउट एक बिल्डिंग के ऊपर लगाया जा रहा है और इस दौरान सभी फैंस जोर-जोर से “धोनी-धोनी” के नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो से साफ है कि धोनी आज भी फैंस के दिलों के राजा हैं।

MS Dhoni Birthday celebration :चाईबासा में रक्तदान कर रहे युवाः

वहीं, चाईबासा में धोनी के फैंस इस दिन कई सालों से रक्तदान करते आ रहे हैं। खास बात है कि हर बार 201 युवा इस दिन रक्तदान करते हैं। आज भी धौनी के फैंस यहां रक्तदान के लिए जुटे हैं। उनका कहना है कि वे रक्तदान करके धोनी की ओर से ही ब्लड बैंक में जमा करा देते हैं, जिससे जरूरतमंदों की मदद हो सके।

इसे भी पढ़ें

एनिमल लुक में नजर आये महेंद्र सिंह धोनी, रणवीर को दी मात


Share This Article
Exit mobile version