Houses collapsed: कतरास में भू धसान से कई घर जमींदोज, मवेशी और लोग जमीन में धंसे; सर्विस वैन भी गिरी

1 Min Read

Houses collapsed:

धनबाद। धनबाद के बाघमारा स्थित बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के रामकनाली में शुक्रवार को भू धसान से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में कई घर जमीन में समा गए हैं। छह मवेशी भी जमीन में धंस गए।
हादसे में करीब छह लोग जमीन में धंस गए। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अम्बे आउटसोर्सिंग परिसर में घटनाः

वहीं, एमपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी की सर्विस वैन भी गहरी खाई में गिर गई है। बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। पोकलेन मशीन की मदद से वैन को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। घटना अम्बे आउटसोर्सिंग परिसर में हुई है। स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर अवैध खनन स्थलों की भराई न करने का आरोप लगाया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इसे भी पढ़ें

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में पानी भरा, लोकल ट्रेनें भी प्रभावित; पुणे में बादल फटा, घरों में पानी भरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं