Dhanbad DC office Fire: धनबाद डीसी ऑफिस के नए भवन में लगी आग, पैनल रूम जलकर खाक

2 Min Read

Dhanbad DC office Fire:

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिला उपायुक्त कार्यालय के नए भवन में शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग कार्यालय के दूसरे तल पर स्थित पैनल रूम में लगी, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की वजह से पैनल रूम के बाहर की दीवारें काली हो गईं और पास के किचन की खिड़कियां टूट गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पूरे भवन की बिजली कट गई। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दो घंटे के बाद आग पर काबू

दुर्गा पूजा के अवकाश के बाद शुक्रवार को कार्यालय की सफाई के दौरान कर्मचारियों ने दूसरे तल से धुआं उठता देखा और तुरंत अधिकारियों और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम ने बिजली काटकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के वक्त कार्यालय में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आदित्य रंजन मौके पर पहुंचे

उपायुक्त आदित्य रंजन मौके पर पहुंचे और जले हुए पैनल रूम का मुआयना किया। उनके साथ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे और उन्होंने नुकसान का आकलन किया। पैनल रूम एसएसपी और धनबाद पुलिस के अन्य कार्यालयों के पास स्थित था।

इसे भी पढ़ें

Fire breaks: रांची में कार्तिक उरांव चौक के पास लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं