धनबादः एनआरएचएम घोटाले में ईडी की छापेमारी [Dhanbad: ED raids in NRHM scam]

1 Min Read

धनबाद। ED Raid In Dhanbad : एनआरएचएम के 6.97 करोड़ घोटाले मामले में ईडी ने धनबाद में दबिश दी है। ईडी की टीम ने प्रमोद सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की।

रांची से ईडी की टीम चार इनोवा गाड़ियों में सुरक्षाबलों के साथ धनबाद में प्रमोद सिंह के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंच थी। प्रमोद सिंह के सहयोगी नगर के सेक्टर थ्री स्थित आवासों पर भी छानबीन की।

2016 में अरबों का घोटाला करने का आरोप

ईडी प्रमोद सिंह के आवास पर 2016 में हुए अरबों रुपये के घोटाले मामले में छानबीन कर रही है। इससे पहले भी ईडी कई बार कार्रवाई कर चुकी है।

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने 4 जुलाई को भी प्रमोद सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी और तीन महंगी गाड़ियां जब्त कर ली थी। इस छापेमारी के दौरान प्रमोद सिंह ने अपने तीन मोबाइल बाहर भी फेंक दिये थे।

इसे भी पढ़ें

धनबादः धुएं व धधकती आग से दहशत में 3 हजार लोग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं