आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : DGP [Strict action will be taken against policemen who misbehave with the general public: DGP]

1 Min Read

रांची। आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रेंज के डीआईजी और जिले के एसपी को आदेश जारी किया है।

डीजीपी ने राज्य के सभी जिलों में थाना प्रभारी व थाना के अन्य कर्मियो को आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के संबंध में कई दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं।

डीजीपी ने तुरंत मामला दर्ज करने का दिया निर्देश

डीजीपी ने जारी दिशा निर्देश में कहा है कि साइबर अपराध, एसटी, एससी, मानव तस्करी और महिला अपराध से संबंधित भुक्तभोगी के आवेदन पर आवेदित थाना में ही मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करें।

किसी भी पीड़िता के आवेदन पर क्षेत्र के संबंध में विचार किये बिना अविलंब आवेदित थाना में मामला दर्ज करें। सभी रेंज के डीआईजी और एसपी को निर्देश दिया कि अपने-अपने जिला और क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था कायम करें

कि यदि थाना प्रभारियों द्वारा आम जनता के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे अपनी शिकायतों को वरीय अधिकारियों के पास दर्ज करा सकें।

इसे भी पढ़ें

अब बड़े पैमाने पर होगा आइपीएस अधिकारियों का तबादला, कई एसपी भी बदले जायेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं