DGP Anurag Gupta: झारखंड के पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के खिलाफ FIR

1 Min Read

DGP Anurag Gupta:

रांची। झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ झारखंड हार्ईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने डोरंडा थाने में ऑनलाइन शिकायत की है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोप और मीडिया रिपोर्ट्स को इसका आधार बनाया गया है। FIR में कहा गया है कि अनुराग गुप्ता ने अपने कार्यकाल में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर कोयलांचल शांति समिति (केएसएस) नामक संगठन बनाया। इसके माध्यम से कोयला कारोबारियों, ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों, डॉक्टरों और व्यवसायियों से करोड़ों रुपए की वसूली की। पद पर रहते हुए वे अपरोक्ष रूप से झारखंड के सबसे बड़े आपराधिक संगठन का संचालन कर रहे थे।

बाबूलाल मरांडी के आरोपों को बनाया आधारः

शिकायत में कहा गया है कि बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता में भी खुलासा किया है कि एक अपराधी के कहने पर अनुराग गुप्ता ने जेल में बंद अमन साहू का तथाकथित एनकाउंटर करवाया। कोयलांचल शांति समिति को पाकिस्तान से प्राप्त हथियार मुहैया कराया गया। यह खुलासा न सिर्फ झारखंड के लिए खतरा है, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

Share This Article