देवेन्द्र नाथ महतो को मिली जमानत, कहा : आखिरी सांस तक उठाते रहेंगे झारखंडियों की आवाज [Devendra Nath Mahato got bail, said: Will continue to raise the voice of Jharkhandis till his last breath]

1 Min Read

रांची। रांची लोक सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो और भोला महतो को सोमवार को ज्यूडिशियल कमिशनर रांची के न्यायालय से जमानत मिल गयी।

दोनों ने सिल्ली थाने में दर्ज केस संख्या 45/2023 के आलोक में अग्रिम जमानत के लिए सब डिविजनल ज्यूडिशियल कमिशनर रूपम स्मृति टोपनो के न्यायालय में सशरीर उपस्थित होकर समर्पण किया और न्यायालय ने उनकी जमानत मंजूर करते हुए बेल दे दी।

उनपर थाने में एफआईआर खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर 10 और 11 जून 2023 को बुलाये गये झारखंड बंद के दौरान हुआ था।

जमानत मिलने पर देवेंद्र नाथ महतो ने कोर्ट परिसर में मीडिया से कहा कि झारखंडियों की आवाज को दबाने के राजनीतिक रूप से शक्तिशाली लोग फर्जी एफआईआर करते हैं तो कभी उन्हें साजिश के तहत जेल भेजते हैं।

उन्होंने कहा कि वे आखिरी सांस तक लोकतांत्रिक तरीके से झारखंडियों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

जानिये, रांची लोकसभा सीट पर किसे कितने मत मिले…?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं