Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो ने जेपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम में अनियमितता का साक्ष्य राज्यपाल को सौंपा [Devendra Nath Mahato submitted evidence of irregularities in JPSC main exam result to the Governor]

1 Min Read

Devendra Nath Mahato:

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित 11वीं से 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम का विवाद बढ़कर राजभवन पहुंच गया है। बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इसके साथ इस परीक्षा में हुए अनियमितता व धांधली के सबूत और साक्ष्य राज्यपाल को सौंपा।

Devendra Nath Mahato:

इसके साथ ही पारदर्शिता भंग करने के आरोप के साथ विस्तृत जानकारी साझा किया। साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने जारी नियुक्ति विज्ञापन के शर्तों के अनुसार रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क जारी करने, कोटिवार प्राप्तांक के साथ रिजल्ट प्रकाशित करने, एवं इच्छुक छात्रों को अतिशीघ्र उत्तर पुस्तिका अवलोकन करने एवं मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का मांग की।

Devendra Nath Mahato: राज्यपाल ने दिया साकारात्मक आश्वासन

छात्र मंडली के बातों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए राज्यपाल ने आयोग से जवाब तलब करने का साकारात्मक आश्वासन दिया। वहीं देवेंद्रनाथ ने उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ की प्रबल संभावना जतायी। मौके पर आशीष कुमार, योगेश चंद्र भारती, अमित कुमार, बिरसा उरांव, तीर्थ कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

देवेंद्रनाथ महतो समेत 100 लोगों के खिलाफ FIR

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं