विकास और राज्य हित झामुमो के शब्दकोश में नहीं : सुदेश महतो

4 Min Read

रांची : विकास शब्द और राज्य हित जेएमएम के शब्दकोश में नहीं है। झारखंड को उलझा कर रखना इनका पेशा।

शासन और प्रशासन दोनों लूट के साझेदार बन गये हैं। यह साल झारखंड के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी इन हालात में बढ़ जाती है।

हम समाज के सभी वर्गों के विचारों और भावनाओं के साथ काम करें। रविवार को ये बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने नामकुम, सिदरौल स्थित कवाली स्टेडियम में आयोजित रांची लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही।

मौके पर रांची लोकसभा क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन पहुंचाने का संकल्प लिया।

सुदेश ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक को लेकर जगह-जगह से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह संवेदनशील और चिंता जनक है।

मानो राज्य सरकार ने युवाओं का भविष्य बिगाड़ने का संकल्प ले रखा है। इससे पहले एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थी परेशान रहे।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता में यह विश्वास है कि आजसू राज्य में बेहतर वातावरण बना सकती है। राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए ज़िद की आवश्यकता है।

कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पार्टी के विचारों को राज्य के हर गांव, हर घर तक पहुँचाने का कार्य करें। कार्यकर्ता आगे आकर अपनी जिम्मेदारी के तहत कार्य करें।

ग्राम प्रभारियों को नए जनादेश की जिम्मेदारी देते हुए सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनावी साल है। समय कम है ऐसे में पार्टी की हर इकाई और हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनाकांक्षाओं के अनुरूप और एनडीए को सशक्त बनाने के लिए काम करना होगा।

इस मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव सह ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी राम चन्द्र सहिस ने कहा कि ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करने और हर व्यक्ति के दुःख सुख से जुड़ने के उद्देश्य से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी की मजबूत संरचना में ग्राम प्रभारी और चूल्हा प्रमुख को विशेष महत्व दिया है।

यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है जो सत्ता पर बैठे लोगों के समझ में नहीं आती है। उनको उनके सोच पर छोड़ कर हमें पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए लोगों की सेवा करनी होगी।

सम्मेलन में रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारी शामिल हुए।

इस सम्मेलन में मुख्य रूप से अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, पार्टी के महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्माला भगत, राजेन्द्र मेहता, हरेलाल महतो, संजय महतो, भारत कांशी, अशोक नाग, डॉ. सुधीर यादव, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से डरते हैं प्रधानमंत्री मोदी : उपमुख्यमंत्री शिवकुमार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं