देवघर। बाबा की नगरी में हुए डबल मर्डर में देवघर को दहला दिया है। यह खौफनाक घटना देवघर के सिंघवा मोहल्ले में घटी है।
इसमें पति-पत्नी की निर्मम हत्या पत्थर से कूच कर कर दी गई। जानकारी के अनुसार देर रात सिंघवा मोहल्ला निवासी अनुज बरनवाल के घर में चोरी करने के उद्देश्य से एक आदमी घुसा।
फिर उसने घर में मौजूद पति-पत्नी अनुज बरनवाल (60 वर्षी) और उनकी पत्नी बासमती देवी (55 वर्षी) की हत्या कर दी। हो-हल्ला सुनने के बाद आस पास के लोग घर के बाहर जुट गये।
बाहर भीड़ देख हत्यारा घर के अंदर ही रखे एक बक्से में छिप गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
फिर स्थानीय लोगों की मदद से घर से बाहर लगे शटर को तोड़ा गया, तब पुलिस और अन्य लोग अंदर जा सके। थोड़ी खोजबीन के बाद ही हत्यारे को पकड़ लिया गया।
लोगों ने बताया कि मृतक अनुज बरनवाल देवघर के बड़ी मस्जिद के पास पान की गुमटी चलाते थे। वहीं, उनकी पत्नी मृतिका बासमती देवी घर पर ही छोटी सी मनिहारी की दुकान को चलाती थीं।
अब तक घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर देवघर नगर थाना की पुलिस जसीडीह थाना की पुलिस और मोहनपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने उस पत्थर को भी बरामद कर लिया है, जिससे हत्या की गई है।
इसे भी पढ़ें

