रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आदिल जहीर ने राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं मुख्य सचिव एल खयागंते से राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति उम्र सीमा 60 से बढ़ा कर 62 वर्ष करने की मांग की है।
जहीर ने इसकी घोषणा जल्द से जल्द किये जाने और सचिवालय से लेकर प्रखंड स्तर तक के चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को सीधे तृतीय वर्ग में प्रोन्नत करने की मांग की।
साथ ही, वर्षों से विभिन्न विभागों में दैनिक कर्मियों अनुबंध कर्मियों और संविदा कर्मियों का समायोजन करने की मांग की।
इसके अलावा समान काम समान वेतन देने का आग्रह किया। साथ ही रिम्स में कार्यरत नसों सहित अन्य को पूर्ण पेंशन का निर्धारण, बेरोजगारों को रोजगार और ठेका प्रथा तथा मानदेय प्रथा बंद करने की मांग की है।
जहीर ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर राज्य के राज्य कर्मियों को अपार आशाएं और विश्वास है।
इसलिए मुख्यमंत्री महासंघ की चिर लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करें। जिससे समस्त राज्य कर्मियों में हर्षोल्लास एवं खुशियों का संचार हो और राज्य सरकार के साथ विकास में पूरी जोश एवं उत्साह से कार्य करें।
इसे भी पढ़ें
कल हो सकता है चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार, इरफान और बैद्यनाथ राम रेस में









