एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग [Demand for CBI investigation into corruption in Asian Women’s Hockey Championship]

2 Min Read

बाबूलाल ने सरकार पर बोला हमला

रांची। बाबूलाल मरांडी राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि झारखंड में खेल मंत्रालय ने भी भ्रष्टाचार के नये आयाम गढ़ दिए हैं।

उन्होंने कहा कि एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

पिछले साल हुआ था आयोजन

झारखंड में पिछले साल एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसमें बिहार के चर्चित चारा घोटाले की तर्ज पर झारखंड सरकार के खेल निदेशालय ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। तमाम अखबारों में यह खबर सुर्खियों में है।

भुगतान कैसे किया गया, इसकी जांच जरूरी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पेट्रोल वाली कार में डीजल भरवाने से जुड़े बिल को भी पास कर दिया गया। बाकायदा उसका भुगतान भी हो गया।

बैट्री से संचालित ई-रिक्शा में भी डीजल भरने का कारनामा किया गया। ई-रिक्शा में भी डीजल भराने के बिल का भुगतान भी कर दिया गया।

इतना ही नहीं, 19 हजार रुपए प्रति प्लेट की दर से भोजन सप्लाई करने वालों को भुगतान किया गया।

यह रकम झारखंड के सबसे महंगे होटल के रेट से भी कई गुणा ज्यादा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आयोजन के टेंडर के निष्पादन में चहेती एजेंसी को टेंडर देने के लिए तय दरों में हेरफेर की गई।

आयोजन में अनियमितता की भरमार

बाबूलाल ने कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के दौरान खेल मंत्रालय ने आयोजन में भारी अनियमितता बरती।

उन्होंने कहा कि कोयला, बालू, पत्थर, युवाओं की नौकरी लूटते-लूटते इस सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन को भी भ्रष्टाचार में झोंक दिया।

उन्होंने कहा है कि यह भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें

खेल निदेशालय का कारनामा बैट्री रिक्शा में भरवा दिया डीजल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं