Deepika Pandey Singh: गढ़वा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा बयान: बिहार में वोट चोरी के सहारे बनी एनडीए सरकार

2 Min Read

Deepika Pandey Singh:

गढ़वा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बड़ी जीत पर झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गढ़वा में अपनी प्रतिक्रिया दी। एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचीं मंत्री ने महागठबंधन की हार का कारण वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने और वोटिंग प्रक्रिया में अनियमितताओं को बताया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि महागठबंधन के नेता राहुल गांधी ने पहले ही चुनाव से पहले चेतावनी दी थी कि वोटर लिस्ट में हेराफेरी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया लागू होने के दौरान 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा:

उनके अनुसार, यही महागठबंधन को मिली करारी हार का सबसे बड़ा कारण बना। मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार में सरकार वोट चोरी के सहारे बनी है।उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि SIR चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है और इसका विरोध नहीं किया जा रहा, लेकिन इसे सही ढंग से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग केंद्र के दबाव में काम कर रहा है और यही कारण है कि महागठबंधन की सरकार की हार हुई।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्थानीय महिलाओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात:

गढ़वा दौरे के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्थानीय महिलाओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उन्हें प्रदेश के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करने का संदेश दिया।इसके अलावा मंत्री ने गढ़वा में श्री बंशीधर भगवान का दर्शन कर राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार राज्य के सभी जिलों में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है और गढ़वा का चेहरा बदल रहा है।

मंत्री का यह दौरा न केवल बिहार चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देने के लिए था, बल्कि स्थानीय स्तर पर जनता और महिला कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का भी अवसर रहा।

Share This Article