इंजीनियरिंग के छात्र की मौत का खुलासा, एक गिरफ्तार

1 Min Read

देवघर। टाउन थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग के छात्र आर्यन मरांडी की मौत की गुत्थी देवघर पुलिस ने सुलझा ली है।

इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम अभिषेक कुमार है।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि पैसे का विवाद और लड़की से बात करने को लेकर दोस्ती के बीच हुई लड़ाई में इंजीनियरिंग के छात्र आर्यन मरांडी की मौत हुई थी।

घटना के बाद एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार नाम के युवक को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

युवक ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि लड़ाई के दौरान आर्यन तालाब में गिर गया था। वह नशे में था इसलिए डूबने से उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें

जानिये क्यों हैं चर्चा में आलमगीर को जेल पहुंचाने वाले डीएसपी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं