DC Chavi Ranjan: पूर्व DC छवि रंजन का सस्पेंशन खत्म, जल्द मिल सकती है नई पोस्टिंग

1 Min Read

DC Chavi Ranjan:

रांची। लंबे समय से निलंबन झेल रहे रांची के पूर्व उपायुक्त (DC) छवि रंजन के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। झारखंड सरकार ने उनका सस्पेंशन खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने 14 अक्टूबर से प्रभावी रूप से उनका निलंबन रद्द किया है — यही वह तारीख है जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।

जानकारी के अनुसार:

जानकारी के अनुसार, छवि रंजन ने हाल ही में राज्य सरकार से अपना निलंबन हटाने के लिए आवेदन दिया था। सरकार ने मामले पर विचार करने के बाद निलंबन समाप्त करने का फैसला लिया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उनकी नई पदस्थापना किसी विभाग में की जाएगी। गौरतलब है कि छवि रंजन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार किया था। अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत दी थी, जिसके बाद वे जेल से बाहर आए। अब उनके सस्पेंशन खत्म होने के साथ प्रशासनिक सेवा में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

Share This Article
Exit mobile version