झमाझम बारिश के साथ रांची में दिन में हुई रात [Day turned into night in Ranchi with heavy rain]

2 Min Read

रांची। पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड का मौसम आज भी बदला हुआ है। आज सुबह 10 बजे के बाद बादलों ने पूरी राजधानी को आगोश में ले लिया और दिन में ही रात हो गई। इसके साथ ही राजधानी रांची समेत कई जिलों में भी झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई है। करीब आधे की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। इसके बाद धूप निकल आई, लेकिन इसमें तीखापन नहीं है।

अभी और गिरेगा पाराः

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। आज सुबह से हजारीबाग, लातेहार, पलामू, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह और पाकुड़ में रुक-रुककर बारिश होती रही। राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने किया अलर्टः

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्जन और तेज हवा चल सकती है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका है। इसके अलावा राज्य के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा चल सकती है। यहां भी वज्रपात की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, झारखंड में कई जगहों पर झमाझम बारिश

Share This Article
Exit mobile version