रांची। JSSC-CGL प्रश्नपत्र लीक मामले में नया खुलासा हुआ है। इसमें शामिल पांच छात्रों एसआइटी ने हिरासत में लिया है।
उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। इस दौरान ये भी खुलासा हुआ कि इन छात्रों के मोबाइल से सारे डाटा डिलीट कर दिये गये हैं।
अब पुलिस गायब आंकड़ों को रिकवर करने की कोशिश में जुट गई है। इसके लिए उनके मोबाइल फोरेंसिक डिपार्टमेंट को भेज दिये गये हैं।
छात्रों ने बताया है कि सोशल साइट्स ग्रुप के जरिये इन लोगों ने प्रश्न पत्र दूसरे को भेजा था।
इससे पहले मामले में गिरफ्तार झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो सज्जाद इमाम उर्फ शमीम, इनके दोनों बेटे शहजादा और शाहनवाज के मोबाइल से भी कई डाटा डिलिट किये गये थे।
इनके मोबाइल को भी फोरेंसिक जांच के लिए एसआइटी ने भेजा था। रिपोर्ट का इंतजार है।
उधर, इस मामले में अवर सचिव मो शमीम के दामाद बिहार विधानसभा में मार्शल मो शहंशाह की एसआइटी तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक वह गिरफ्त में नहीं आया है। उसे रैकेट का अहम किरदार बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
लक्षद्वीप में पंडारम भूमि पर स्थित पेड़ों की गिनती कराए जाने से स्थानीय निवासी नाराज









