लगातार मिल रहे एक-दो संक्रमित
रांची। रांची में एक बार फिर स्वाइन फ्लू (एन1एच1 वायरस) का खतरा मंडराने लगा है।
रांची के अस्पतालों में स्वाइन प्लू के संक्रमित मरीज मिले हैं। इतना ही नहीं, सैंपल जांच में नियमित रूप से एक-दो मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो रही है।
इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। राजधानी के एक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनका इलाज मेडिका हॉस्पिटल में चल रहा है।
संबंधित डॉक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकेगा कि इन मरीजों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण है या नहीं।
डॉक्टर बता रहे हैं कि यह सब बदलते मौसम की वजह से हो रहा है। इधर, रांची में लोग निजी जांच लैब में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी जांच के लिए पहुंचने लगे हैं।
इसके बाद से ही स्वाइन फ्लू के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ पूजा सहाय ने बताया कि कुछ दिनों से स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव सैंपलों की संख्या बढ़ी है।
हर हफ्ते एक या दो संदिग्ध मरीजों की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो रही है। पिछले 15 दिनों में राजधानी के कई अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि अगर सामान्य बुखार में पारासीटामोल काम नहीं कर रहा है और छाती में संक्रमण है, तो स्वाइन फ्लू की संभावना हो सकती है।
ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण:
• सामान्य एन्फ्लूएंजा जैसे लक्ष्ण
• नाक लगातार बहना व छींक आना- कफ और लगातार खांसी
• मांसपेशियों में दर्द और अकड़न- सिर में तेज दर्द
• दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना- गले में खराश
इसे भी पढ़ें
गैंगरेप की शिकार विदेशी महिला को राज्य सरकार ने दिया 10 लाख का मुआवजा









