CTET 14 दिसंबर को, दो दिन पहले जारी होगा प्रवेश पत्र [CTET will be held on 14th December, admit card will be released two days before]

1 Min Read

रांची। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( CTET) 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।परीक्षा के दो दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। आवेदन के अनुसार, परीक्षार्थी की परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी, इसकी सूचना पिछले दिनों जारी कर दी गई है।

कक्षा एक से पांच (पेपर-1) और कक्षा 6 से आठ (पेपर-2) में अध्यापन की पात्रता के लिए यह परीक्षा सीबीएसई की ओर से आयोजित की जाएगी। प्राइमरी के लिए पेपर-1 और मिडिल स्कूल की पात्रता के लिए पेपर-2 होगा। झारखंड में जमशेदपुर, रांची व धनबाद में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

जुलाई में भी हुई थी परीक्षाः

इसके पहले जुलाई 2024 में भी सी-टेट का आयोजन किया गया था। तब पेपर-1 के लिए 830242 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 678707 परीक्षा में शामिल हुए थे। 127159 क्वालिफाई हुए थे।

इसी तरह पेपर-2 के लिए 1699823 उम्मीदवार पंजीकृत थे। इसमें से 1407332 ने परीक्षा दी और 239120 क्वालिफाई हुए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सी-टेट की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें

सहायक आचार्य नियुक्ति केस : राज्य सरकार व CTET की बहस पूरी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं