EducationCBSE CTET 2026: CBSE ने जारी किया CTET 2026 का नोटिफिकेशन, 8 फरवरी को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

CBSE CTET 2026: CBSE ने जारी किया CTET 2026 का नोटिफिकेशन, 8 फरवरी को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

CBSE CTET 2026:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET February 2026 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना 27 नवंबर 2025 को जारी कर दी है। कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पदों के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा CTET के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा देशभर के परीक्षा केंद्रों पर 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

पेपर-I और पेपर-II के लिए योग्यता
पेपर-I (कक्षा 1–5 शिक्षकों के लिए)
उम्मीदवार का सीनियर सेकेंडरी (10+2) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ 2 साल का डीएलएड (D.El.Ed.) पूरा होना चाहिए या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए। विकल्प के तौर पर 4 वर्षीय B.El.Ed. भी मान्य है। 45% अंकों वाले उम्मीदवार भी डीएलएड पूरा कर आवेदन कर सकते हैं।

पेपर-II (कक्षा 6–8 शिक्षकों के लिए)
इसके लिए स्नातक पास होना जरूरी है। साथ ही 2 वर्षीय डीएलएड या 1 वर्षीय बी.एड. पूरा होना चाहिए या अंतिम वर्ष में होना चाहिए। स्नातक में 50% अंकों वाले उम्मीदवार बी.एड. के साथ पात्र हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 नवंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 दिसंबर 2025
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 18 दिसंबर 2025
  • सुधार विंडो: 23–26 दिसंबर 2025
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से दो दिन पहले
  • परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026

परीक्षा समय

  • पेपर-II: सुबह 9:30 – दोपहर 12:00
  • पेपर-I: दोपहर 2:30 – शाम 5:00
  • दोनों पेपर ऑफलाइन मोड में पेन-पेपर के माध्यम से होंगे।
आवेदन शुल्क
  • General/OBC (NCL):
  • एक पेपर: ₹1000
  • दोनों पेपर: ₹1200
  • SC/ST/दिव्यांग:
  • एक पेपर: ₹500
  • दोनों पेपर: ₹600 (GST और बैंक शुल्क अतिरिक्त)
    उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।
WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles