ICU full RIMS: रिम्स–सदर में आईसीयू बेड फुल होने से इमरजेंसी से लौटाए जा रहे गंभीर मरीज

2 Min Read

ICU full RIMS

रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच गंभीर बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे राजधानी रांची के रिम्स और सदर अस्पताल पर भारी दबाव बन गया है। दोनों प्रमुख सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर और आईसीयू बेड पूरी तरह भर चुके हैं, जिसके कारण कई गंभीर मरीजों को इमरजेंसी से ही लौटाया जा रहा है। सही समय पर अस्पताल में बेड नहीं मिलने के कारण गंभीर मरीज मर रहे हैं।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, रिम्स के ट्रॉमा सेंटर, न्यूरो और कार्डियक केयर यूनिट में बेड के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है। तत्काल इलाज की जरूरत वाले मरीजों को भी 24 से 48 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है या फिर निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में बेड नहीं मिलने के कारण कई मरीजों को इमरजेंसी से वापस भेजा गया।

ठंड और शीतलहर के कारण दिल, श्वसन, उच्च रक्तचाप और मस्तिष्क संबंधी बीमारियों में करीब 20 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। अस्पतालों के वार्ड 70 से 85 वर्ष के बुजुर्ग मरीजों से भरे हुए हैं। रिम्स और सदर अस्पताल मिलाकर करीब 200 आईसीयू बेड हैं, लेकिन सभी फिलहाल फुल हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि स्थिति को संभालने के लिए एचडीयू वार्ड की तत्काल जरूरत है, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

Share This Article