हजारीबाग में 20 लाख कैश के साथ एटीएम उखाड़ ले गए अपराधी

1 Min Read

रांची, 12 फरवरी। हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एक एटीएम अपराधी उखाड़ ले गए।

बताया जा रहा है कि एटीएम में 20 लाख 92 हजार 700 रुपए थे। यह एटीएम रांची-पटना रोड हाइवे के किनारे स्थित है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

इसकी जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब स्थानीय लोगों ने एटीएम का शटर टूटा हुआ पाया। एटीएम जिस मकान में स्थित है, उसके मालिक भी पास ही रहते हैं।

उन्होंने पुलिस और बैंक के अफसरों को इसकी सूचना दी। एटीएम उखाड़ने के पहले अपराधियों ने सीसीटीवी को कैमरे से ढंक दिया था।

इससे पता चला कि घटना रात लगभग 12 बजकर 15 मिनट की है। बैंक के शाखा प्रबंधक ने इसे लेकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

बता दें कि बीते दो वर्षों में झारखंड के रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, चतरा, धनबाद और रांची में एटीएम उखाड़कर ले जाने की तकरीबन एक दर्जन वारदात हुई हैं।

इसे भी पढ़ें

आईसीजे की न्यायाधीश चार्ल्सवर्थ प्रधान न्यायाधीश के साथ न्यायालय की पीठ में बैठीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं