कोकर में क्रेन ने नाबालिग को रौंदा, सड़क जाम कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज [Crane crushes minor in Kokar, lathi charge on people blocking road]

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर चौक के पास एक नाबालिग छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग नहीं हटे, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

मृतक की पहचान 16 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है। जो एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता था और अपने परिवार के साथ आदर्श नगर में रहता था।

घटना के दौरान अजीत आदर्श नगर में सड़क के पास दिवार में बैठा हुआ था। इसी दौरान उलटी दिशा से एक क्रेन आई और अजीत को धक्का मार दिया।

इसके बाद चालक अपनी क्रेन छोड़ कर वहा से भाग गया। आनन-फानन में घायल अजीत को सदर अस्पताल ले जाया गया।

वहां से उसे कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल लाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

नाबालिग की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। फिर भीड़ ने जमकर हंगामा किया। भीड़ ने क्रेन के मालिक को बुलाने और चालक पर कार्रवाई की मांग की।

जाम के कारण वाहनों का परिचालन ठप हो गया। इसकी वजह से कोकर मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के बाद सदर और लोअर बजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही रैफ के जवान भी आए। पुलिस से लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अपनी मांग पर अड़ी रही।

आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। इसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई को 30-40 युवकों ने पीटा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं