भाकपा माले ने विनोद सिंह को कोडरमा से प्रत्याशी बनाया

2 Min Read

रांची। भाकपा माले ने विनोद सिंह को कोडरमा से उपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने आज इसकी औपचारिक घोषणा की।

विनोद सिंह फिलहाल बगोदर से विधायक हैं। शनिवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में यह निर्णय लिया गया।

माले विधायक विनोद सिंह ने पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी और महागठबंधन की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे।

लोगों को जो उम्मीद भाकपा माले और महागठबंधन से है उसे वह पूरा करने की कोशिश करेंगे। वह संसद में लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से यहां भाजपा जीतती आ रही हैं। लेकिन जितना विकास कोडरमा लोकसभा का होना चाहिए था वह नहीं हुआ है।

आकांक्षी जिला घोषित होने के बाद भी कोई बीजेपी नेता उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर पाया। यहां के लोगों के आकांक्षाओं का गला घोंटा गया है।

उम्मीद के अनुसार काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि अगर जनता उनको अपना सांसद चुनती है तो कई मुद्दों पर सुधार करेंगे।

कोडरमा में मजदूर, दलित और पिछड़ों की स्थिति में पिछले कई दशक से कोई सुधार नहीं हुआ है। वह प्रवासी मजदूरों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।

इसे भी पढ़ें

जानिये, कहां-कहां होगा आयुष्मान कार्ड से इलाज, हेल्पलाइन नंबर जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं