हेमंत से जुड़े लैंड स्कैम मामले की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, 27 को सुनवाई [Court takes cognizance of charge sheet of land scam case related to Hemant, hearing on 27th]

2 Min Read

रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने जिन दस आरोपियों के खिलाफ पिछले दिनों चार्जशीट दाखिल की है, उसपर PMLA की विशेष कोर्ट ने गुरुवार को संज्ञान ले लिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख तय की है।

इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

ED ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें JMM नेता अंतु तिर्की, राजस्व विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार यादव, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के दो कर्मचारी तापस घोष, संजीत कुमार, हजारीबाग कोर्ट में डीड राइटर मो. इरशाद के अलावा प्रिय रंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अख्तर, अफसर अली उर्फ अफसू खान और सद्दाम हुसैन शामिल हैं।

ED ने अपनी चार्जशीट में इस बात का उल्लेख किया है कि बड़गाईं में हेमंत सोरेन के कब्जे वाली 8.86 एकड़ जमीन के दो प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाये गए थे. फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है।

इसके अलावा अफसर खान, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह व अन्य आरोपियों ने कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मचारी तापस घोष व संजीत कुमार के साथ मिलकर दस्तावेज जुटाये।

इसके बाद हजारीबाग के डीड राइटर मोहम्मद इरशाद की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चेशायर होम रोड स्थित 4.83 एकड़ जमीन हड़पने की साजिश रची।

इसे भी पढ़ें

इस गिरफ्तारी से हेमंत की टेंशन बढ़ी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं