Corona returns: झारखंड-बिहार में कोरोना की वापसी, फिल्ममेकर लाल विजय शाहदेव संक्रमित [Corona returns to Jharkhand-Bihar, filmmaker Lal Vijay Shahdev infected]

2 Min Read

Corona returns:

रांची। झारखंड और बिहार में कोरोना की वापसी हो गई है। झारखंड में जहां एक मरीज संक्रमित मिला है, वहीं बिहार की राजधानी पटना में दो कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। इससे दोनों ही राज्यों में खलबली मच गई है। दोनों ही राज्य की सरकारों ने अलर्ट जारी किया है।

Corona returns: झारखंड में फिल्म मेकर संक्रमितः

झारखंड में झॉलीवुड और बॉलीवुड में सक्रिय फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी है।

शाहदेव ने पोस्ट में लिखा कि “भारत में अब तक 257 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अब मैं भी उनमें शामिल हो गया हूं।

मुंबई से लौटते वक्त बिगड़ी तबीयतः

उन्होंने बताया कि 22 मई को मुंबई से रांची लौटते समय फ्लाइट में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। रांची एयरपोर्ट पर जांच कराई गई, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

Corona returns: अस्पताल में चल रहा है इलाजः

फिलहाल लाल विजय शाहदेव रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। शाहदेव, झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सदस्य भी हैं और हाल ही में उन्हें कुछ फिल्मों का प्रिव्यू करना था, लेकिन अस्वस्थता के चलते वे यह कार्य नहीं कर सके।

Corona returns:

Corona returns: स्वास्थ्य विभाग ने की ये अपीलः

स्वास्थ्य विभाग भी राज्य में फिर से कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण के मामले भले ही सीमित हैं, लेकिन लापरवाही से स्थिति बिगड़ सकती है। वहीं, झारखंड के मंत्री डा इरफान अंसारी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इसे लेकर सतर्क है। राज्य के सभी एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें

Corona new variant: झारखंड में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, नए वेरिएंट को लेकर बढ़ी चिंता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं