तूल पकड़ने लगा है राजधानी में भगत सिंह की प्रतिमा लगाने का विवाद

1 Min Read

रांची : राजधानी में भगत सिंह की प्रतिमा लगाने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव के हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ जाने वाले बयान के बाद से ये मामला और भी गर्म हो गया है।

शुक्रवार को शहीद संकल्प चिल्ड्रन पार्क में राष्ट्रीय युवा शक्ति ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता की शुरूआत संगठन के संयोजक योगेश कुमार ने की।

मौके पर उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन 23 मार्च तक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को रांची में नहीं लगाता है तो मजबूरन अध्यक्ष को आत्म दाह करना पड़ेगा।

जब पत्रकारों ने पुछा की उत्तम यादव कब और किस स्थान पर आत्म दाह करेंगे तो जवाब मिला कि ये उनका निजी फैसला है और इसके बारे में उन्होंने हमें अभी कुछ भी नहीं बताया है।

इसकी जानकारी वह कल तक मीडिया में दे देंगे। मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सचिव नितेश वर्मा, संस्थापक संयोजक योगेश कुमार और जगदीश सिंह मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मैक्सिको की ग्रेसिया मुनोज से शादी की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं